रोज नहाना क्यों बुरा है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:03

रोजाना नहाने से होने वाले नुकसान | Disadvantages Of Bathing Daily

लोगों के रोजाना नहाने के कई कारण हो सकते हैं. कोई शरीर से आने वाली बदबू दूर करने के लिए नहाता है, किसी के लिए धार्मिक मान्यताओं के चलते रोजाना नहाना आवश्यक होता है, कोई जबतक नहा नहीं लेता तबतक फ्रेश महसूस नहीं करता तो किसी को वर्कआउट करने के चलते नहाना पड़ता है. लेकिन, जिन लोगों के पास उपरोक्त कोई कारण नहीं होता उनपर भी अक्सर नहाने के लिए दबाव बनाया जाता है. लेकिन, रोजाना नहाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं.

रोजाना नहाने से स्किन जरूरत से ज्यादा इरिटेटेड और रूखी-सूखी (Dry Skin) हो सकती है. साथ ही, त्वचा पर खुजली की दिक्कत होने लगती है.

स्किन का बेरियर डैमेज हो जाता है जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और स्किन इंफेक्शंस की चपेट में आ सकती है.
रोजाना नहाना (Bathing Daily) शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित करती है. इसी चलते डॉक्टर कई बार बच्चों को रोजाना ना नहाने की सलाह देते हैं.

जो लोग एंटीबैक्टीरियल साबुन से रोजाना नहाते हैं उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं होता कि ये साबुन बुरे बैक्टीरिया ही नहीं बल्कि त्वचा को फायदा पंहुचाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को भी नष्ट कर देते हैं.

रोजाना नहाने पर शरीर को कोई सेहत से जुड़ा फायदा नहीं मिलता है बल्कि पानी, साबुन, शैंपू और अन्य चीजों का नुकसान होता है सो अलग.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info